Trending

Ozar Airport: नासिक के औद्योगिक विकास का इंजन

Ozar Airport to become the engine of Nashik's industrial development

नाशिक/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ओझर एयरपोर्ट के विस्तार से नासिक जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नासिक को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग दिलाएगी। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा ओझर एयरपोर्ट पर प्रस्तावित नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण और विस्तार कार्य के शिलान्यास अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नासिक जिला कृषि उत्पादन में अग्रणी है और एयरपोर्ट के विस्तार से कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात को विशेष बढ़ावा मिलेगा।

फडणवीस ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना केवल एविएशन सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे उद्योग, लॉजिस्टिक्स, रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे। ओझर एयरपोर्ट का विकास नासिक जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे जिले का आर्थिक और औद्योगिक विकास तेज़ होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker