Trending

Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Jodhpur High Court receives bomb threat

राजस्थान/प्रतिनिधि : राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर स्थित मुख्य पीठ को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड पर आ गईं। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। एहतियातन जजों के काफिले को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही वकीलों और कोर्ट स्टाफ को भी तत्काल परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए।

बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों ने पूरे हाईकोर्ट परिसर में सघन तलाशी और स्कैनिंग अभियान शुरू किया। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली रखा गया। जानकारी के अनुसार धमकी भरे ईमेल में तमिलनाडु का उल्लेख करते हुए विस्फोट की चेतावनी दी गई है, हालांकि ईमेल की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker