Trending

Expressway Accident: 139 MSRTC बसें रद्द

Pune-Mumbai Expressway Accident: 139 MSRTC Buses Cancelled

मुंबई/प्रतिनिधि : पुणे–मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए टैंकर एक्सीडेंट के कारण भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिसका सीधा असर महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एमएसआरटीसी) की बस सेवाओं पर पड़ा। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अनुसार, हादसे के बाद बने हालात की वजह से राज्य के विभिन्न डिवीज़नों में कुल 139 बस सेवाएं रद्द करनी पड़ीं। इनमें 37 ई-शिवनेरी और 66 अन्य बस सेवाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, एमएसआरटीसी की 163 बसें एक्सप्रेसवे पर जाम में फंस गईं। सबसे अधिक 46 बसें सतारा डिवीजन की रहीं, जबकि सोलापुर की 36, पुणे की 20, सांगली की 18, कोल्हापुर की 13, पालघर की 12, ठाणे की 11 और मुंबई डिवीजन की 7 बसें प्रभावित हुईं। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक इंतज़ाम किए गए हैं। हालात की लगातार समीक्षा की जा रही है और ट्रैफिक सामान्य होते ही बस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker