Trending

Kolhapur:महायुति की जीत, रूपारानी निकम बनीं मेयर

Mahayuti Triumphs in Kolhapur, Ruparani Nikam Becomes Mayor

कोल्हापुर/प्रतिनिधि : कोल्हापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के महापौर पद के चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। महायुति की ओर से BJP की उम्मीदवार रूपारानी निकम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराते हुए महापौर पद हासिल किया। रूपारानी निकम को कुल 46 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस–शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गठबंधन के उम्मीदवार सचिन शेंडे को 35 वोट मिले। इस चुनाव में महापौर पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः महायुति के पक्ष में माहौल रहा। महापौर के साथ-साथ डिप्टी मेयर पद पर भी महायुति ने कब्जा जमाया। जनस्वराज्य पार्टी के उम्मीदवार अक्षय जरग ने कांग्रेस के दुर्वास कदम को पराजित कर उपमहापौर पद जीत लिया।

इस जीत को कोल्हापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की राजनीति में महायुति गठबंधन की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं विपक्ष के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का संकेत माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker