Trending

Budget Session: लोकसभा में यूनियन बजट पर चर्चा

Budget Session: Union Budget to be discussed in Lok Sabha today

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र में आज लोकसभा में यूनियन बजट 2026-27 पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही लोकसभा और राज्यसभा-दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। बजट को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के संकेत पहले से ही दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले, मंगलवार को विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष का आरोप है कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा है। इसी मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला।

राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। वहीं, हंगामे के बीच लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। आज की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, खासकर बजट बहस और विधायी एजेंडे को लेकर।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker