PM Modi Says: हमारी ताकत 140 करोड़ भारतीय
PM Modi says: Our strength is 140 crore Indians

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के बयानों का हवाला देकर विपक्ष की सोच पर सवाल उठाया। पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के ईरान में दिए गए एक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने नेहरू से हुई बातचीत का जिक्र किया था, जिसमें देश की समस्याओं की संख्या तत्कालीन जनसंख्या के बराबर बताई गई थी। उस समय देश की आबादी 35 करोड़ थी, जिसे समस्याओं की संख्या कहा गया। बाद में जब जनसंख्या 57 करोड़ हुई, तो समस्याएं भी उतनी ही बताई गईं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस की सोच में जनता समस्या थी, जबकि आज की सरकार मानती है कि देश के 140 करोड़ लोग समस्याएं नहीं, बल्कि समाधान हैं। उन्होंने कहा कि यही सोच का मूल अंतर है।



