
NMMC: नवी मुंबई को मिले नए मेयर-डिप्टी मेयर
NMMC: Navi Mumbai gets new Mayor and Deputy Mayor
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे: नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज हुए चुनाव में सुजाता सूरज पाटिल को मेयर तथा दशरथ सीताराम भगत को डिप्टी मेयर चुना गया। चुनाव की घोषणा चेयरपर्सन के रूप में ठाणे ज़िला परिषद के सीईओ रंजीत यादव ने की। बैठक की शुरुआत म्युनिसिपल सेक्रेटरी संघरत्ना खिल्लारे के स्वागत भाषण से हुई। मेयर पद के लिए कॉर्पोरेटर सरोज रोहिदास पाटिल और डिप्टी मेयर पद के लिए आकाश बालकृष्ण माधवी द्वारा नाम वापस लेने के बाद दोनों का चयन निर्विरोध हुआ। पदभार ग्रहण के बाद हाउस ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीतदादा पवार को मौन श्रद्धांजलि दी।
मेयर सुजाता पाटिल ने सफ़ाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और ट्रांसपोर्ट प्लानिंग को प्राथमिकता बताते हुए समावेशी विकास का भरोसा दिलाया। म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे ने दोनों को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद संजीव नाइक, पूर्व विधायक संदीप नाइक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।



