Meta-WhatsApp: CCI जुर्माने की सुनवाई टली
WhatsApp-Meta CCI Fine Hearing Postponed

विशेष/प्रतिनिधि: भारत में व्हाट्सएप्प और उसकी मूल कंपनी मेटा पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा लगाए गए 213.14 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। यह जुर्माना व्हाट्सएप्प की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी के तहत यूज़र डेटा को मेटा की अन्य कंपनियों के साथ साझा करने के आरोप में लगाया गया था। सुनवाई के दौरान व्हाट्सएप्प की ओर से दलील दी गई कि यूज़र्स के पास डेटा साझा करने से मना करने का विकल्प मौजूद है। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि व्हाट्सएप्प को किसी भी तरह की जानकारी कंपनियों के साथ साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और देश के नागरिकों के अधिकारों से खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का आरोप है कि मेटा ने अपने प्रभुत्व का दुरुपयोग कर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन किया। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट आगे की सुनवाई की तारीख तय करेगा।



