Trending

Rashtriya Swayamsevak Sangh: 100 साल पुरे होने पर आयी नई फिल्म

New film released to mark 100 years of the Rashtriya Swayamsevak Sangh

नवी मुंबई/प्रतिनिधि: आशीष मल्ल के निर्देशन में बनी फिल्म “शतक” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है। फिल्म में 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से लेकर उसके विशाल स्वयंसेवक नेटवर्क बनने तक की कहानी दिखाई गई है। इसमें शाखाओं के माध्यम से चरित्र निर्माण, सामाजिक सेवा और आपदा राहत जैसे कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

फिल्म संघ के इतिहास के विवादित दौरों को भी छूती है, जिनमें महात्मा गांधी की हत्या के बाद लगा प्रतिबंध, 1975 की इमरजेंसी और 1992 का बाबरी मस्जिद प्रकरण शामिल हैं। समर्थकों का कहना है कि यह फिल्म संघ को लेकर फैलाई गई भ्रांतियों को तोड़ती है, जबकि आलोचकों के अनुसार यह राजनीतिक प्रोपेगैंडा है और ऐतिहासिक घटनाओं की एकतरफा व्याख्या करता है। 19 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील रिलीज़ मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker