Motion of Thanks: राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव आज पेश
Motion of Thanks on President's Address to be Presented Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के दोनों सदनों में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होगी। यह चर्चा संसद के चालू सत्र का अहम हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें सरकार अपनी नीतियों और प्राथमिकताओं पर विपक्ष के सवालों का जवाब देगी। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। उनके प्रस्ताव का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
वहीं राज्यसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सी सदानंदन मास्टर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। उनकी पार्टी की ओर से इस प्रस्ताव का समर्थन भाजपा सदस्य मेधा विश्राम कुलकर्णी करेंगी। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं, जिसमें राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार की नीतियों की समीक्षा की जाएगी।



