Trending

President Visit: राष्ट्रपति मुर्मु का ओडिशा–छत्तीसगढ़ दौरा

President Murmu's Six-Day Visit to Odisha and Chhattisgarh

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं। दौरे के पहले चरण में वे बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी तथा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी। 4 फरवरी को राष्ट्रपति रायरांगपुर के महुलडीहा स्थित सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और छात्राओं से संवाद करेंगी। रायरांगपुर में वे सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ओयूएटी परिसर, तीरंदाजी केंद्र, शहर सौंदर्यीकरण और जल निकासी उन्नयन से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी।

6 फरवरी को राष्ट्रपति सिमलीपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं से संवाद करेंगी। इसके बाद भुवनेश्वर में आयोजित ‘ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन’ में भाग लेंगी। 7 फरवरी को वे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ‘बस्तर पांडुम 2026’ महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker