Trending

Mumbai Magic: मुंबई में खिला चेरी ब्लॉसम का जादू

The Magic of Cherry Blossoms Blooms in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि: जापान के टोक्यो और अन्य शहरों में दिखने वाला चेरी ब्लॉसम का खूबसूरत नज़ारा अब मुंबई में भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। फरवरी की शुरुआत के साथ ही ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे चेरी ब्लॉसम के पेड़ खिल उठे हैं। गुलाबी और सफेद रंग के ये फूल हाईवे के पूरे इलाके को एक अलग ही सुंदर और सुकूनभरा रूप दे रहे हैं। सुबह के समय हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग के लिए आने वाले लोग भी इस नज़ारे को देखकर कुछ पल ठहर जाते हैं। कई लोग इन फूलों की खूबसूरती को अपने मोबाइल फोन और कैमरों में कैद करते नजर आ रहे हैं।

फरवरी से लेकर डेढ़ से दो महीने तक रहने वाला यह फूलों का मौसम हर साल फोटोग्राफरों और प्रकृति प्रेमियों को खासा आकर्षित करता है। मुंबई जैसे व्यस्त महानगर में यह गुलाबी छटा लोगों को सुकून और ताजगी का एहसास करा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker