Ram Temple Trust को मिली 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण
Ram Temple Trust Receives 400-Year-Old Valmiki Ramayana

विशेष/प्रतिनिधि : राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने आज अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन पर राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य में जुटे लगभग 400 श्रमिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। हालांकि अभी औपचारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अनौपचारिक रूप से राष्ट्रपति की सहमति मिल चुकी है।
श्री मिश्र ने यह भी जानकारी दी कि राम मंदिर की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने की दिशा में दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय ने करीब 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण ट्रस्ट को सौंपी है। वहीं कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य द्वारा राम यंत्र स्तोत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को प्रदान किया गया।



