West Bengal Tragedy: मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता
West Bengal Tragedy: Rs 2 lakh Aid for Families of the Deceased

विशेष/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल के आनंदपुर इलाके में हुए भीषण अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्ट में कहा गया कि आनंदपुर में हुई यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य चलाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।



