
Trending
NCP-CM Meeting: बैठक के बाद डिप्टी सीएम पर मंथन
NCP-CM Meeting: Deliberations on Deputy Chief Minister Post
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में आज एनसीपी नेताओं ने पहली बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह बैठक अजित पवार के अचानक निधन के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों पर केंद्रित रही। बैठक के बाद वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया को बताया कि डिप्टी मुख्यमंत्री पद और कैबिनेट में खाली हुए विभागों को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। पटेल ने कहा कि अंतिम निर्णय पवार परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ इस विषय पर विस्तृत बातचीत हुई है और प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।
इस दौरान रिपोर्टर्स ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से जुड़ा सवाल भी उठाया। पटेल ने कहा कि किसी के विरोध का सवाल नहीं है, लेकिन कोई भी फैसला आपसी सहमति और पार्टी चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।



