India-Venezuela संबंधों को नई मजबूती
India-Venezuela Relations Strengthened

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच आज टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक विस्तारित करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत में व्यापार और निवेश, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और जन-संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने पारस्परिक हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रोड्रिग्ज ने ग्लोबल साउथ के देशों के बीच सहयोग को मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए आवश्यक बताया। यह संवाद भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई दिशा देने और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।



