Republic Day: परेड ने छोड़ी दर्शकों पर गहरी छाप
Republic Day Parade Leaves a Lasting Impression on Spectators

दिल्ली/प्रतिनिधि: दिल्ली के कर्तव्यपथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह को लेकर देशभर से पहुंचे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शक परेड देखने के लिए कर्तव्यपथ पहुंचे। देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकास की झलक दिखाती परेड ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीडी न्यूज ने परेड में शामिल लोगों से विशेष बातचीत की, जिसमें दर्शकों ने अपने अनुभव साझा किए। लोगों ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण रहा। कई दर्शकों ने विभिन्न राज्यों की झांकियों की सराहना की और कहा कि उनमें भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और परंपराओं की सुंदर प्रस्तुति देखने को मिली।
दर्शकों के अनुसार, परेड में अनुशासन, सशस्त्र बलों का साहस, रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियों की भव्यता मुख्य आकर्षण रहीं। कुल मिलाकर गणतंत्र दिवस परेड ने उपस्थित लोगों पर गहरी और अविस्मरणीय छाप छोड़ी।



