Trending

Bank Strike: 27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल

Bank Strike Across India on January 27

मुंबई/प्रतिनिधि: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशभर के बैंक कर्मचारी 27 जनवरी 2026, यानि आज एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का सीधा असर पब्लिक सेक्टर बैंकों की सेवाओं पर पड़ने की संभावना है। बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग 5-दिवसीय वर्किंग वीक को औपचारिक रूप से लागू करने की है। यूनियनों का कहना है कि इस मुद्दे पर पहले सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे अमल में नहीं लाया गया है। हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों की शाखाएं बंद रह सकती हैं, जिससे कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, लोन प्रोसेसिंग और अन्य नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। वहीं, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, IMPS और नेट बैंकिंग के चालू रहने की उम्मीद है, हालांकि ATM में कैश भरने में देरी हो सकती है।

बैंकों और यूनियनों के बीच वार्ता के बावजूद समाधान नहीं निकल पाने से ग्राहक असुविधा की स्थिति बन सकती है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हड़ताल से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker