
Hetwane Tunneling: CIDCO ने रचा नया इतिहास
Hetwane Tunneling: CIDCO Creates New History
विशेष/प्रतिनिधि: हेटवाने वॉटर कंज़र्वेशन प्रोजेक्ट के तहत टनलिंग कार्य में CIDCO ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 29 दिसंबर 2025 को दक्षिण सह्याद्री क्षेत्र की कठिन भौगोलिक और इंजीनियरिंग चुनौतियों को पार करते हुए CIDCO और AFCONS ने वॉटर टनल पैकेज-1 में महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की। यह उपलब्धि वहल गांव के शाफ्ट-4 पर हासिल हुई, जहां 100 मीटर गहराई में जटिल एमिग्डोइडल बेसाल्ट चट्टानों के बीच टनल की खुदाई पूरी की गई।
इस अवसर पर CIDCO के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय सिंघल सहित वरिष्ठ अधिकारी और AFCONS की टीम मौजूद रही। श्री सिंघल ने इसे नवी मुंबई की भविष्य की जल जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। हेटवाने जलवर्धन योजना के पूरा होने पर नवी मुंबई को 150 MLD अतिरिक्त पानी मिलेगा और कुल जल आपूर्ति 270 MLD तक पहुंचेगी। यह प्रोजेक्ट 2050 तक की जल मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।



