Trending

Navi Mumbai: अंडरपास के लिए ४४० पेड़ काटे जाएंगे, मनपा ने मांगा है NOC

Navi Mumbai: 440 Trees to be Cut for Underpass, Municipal Corporation Seeks NOC

नवी मुंबई/सुधीर शर्मा: नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा सानपाड़ा पाम बीच इलाके में लगाए गए एक नोटिस ने स्थानीय नागरिकों में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। नोटिस के अनुसार, सानपाड़ा पाम बीच पर प्रस्तावित सबवे के निर्माण के लिए 119 पेड़ों को काटा जाएगा, जबकि 321 पेड़ों का स्थानांतरण किया जाएगा। पर्यावरण को होने वाले इस बड़े नुकसान पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि इसे किस तरह का विकास कहा जाए।

सानपाड़ा पाम बीच और उससे सटी सर्विस रोड हरियाली से भरपूर है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग और व्यायाम के लिए आते हैं। पेड़ों की वजह से इस इलाके की हवा साफ और वातावरण स्वास्थ्यवर्धक बना रहता है। ऐसे में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के फैसले से लोग नाराज़ हैं।

स्थानीय निवासियों ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से संवाद शुरू कर दिया है और सिग्नेचर कैंपेन भी चलाया जा रहा है। गुरुवार, 29 जनवरी को नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ड ऑफिस जाकर लिखित बयान के जरिए विरोध दर्ज कराएगा। हाल ही में एयर क्वालिटी को लेकर हाई कोर्ट की फटकार के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker