Trending

Bharat Parv 2026: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

Bharat Parv 2026: A Celebration of Cultural Heritage

दिल्ली/प्रतिनिधि: नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में छह दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति और पर्यटन महोत्सव भारत पर्व 2026 का भव्य उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। उद्घाटन अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि भारत पर्व देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों की विविध संस्कृतियों, परंपराओं और जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत पर्व लोक कलाओं, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और पर्यटन स्थलों की व्यापक झलक प्रस्तुत करता है, जिससे लोगों का राष्ट्रीय विरासत से जुड़ाव और मजबूत होगा। उन्होंने इसे देश की पर्यटन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला आयोजन बताया। महोत्सव में 34 राज्य पर्यटन मंडप, 24 केंद्रीय मंत्रालयों के स्टॉल तथा देशभर के प्रमुख संस्थान और संगठन भाग ले रहे हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker