Trending

Konkan Division: में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

Grand Republic Day Celebration in Konkan Division

नवी मुंबई/तुषार पाटील: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोंकण संभागीय स्तरीय ध्वजारोहण समारोह नवी मुंबई पुलिस मुख्यालय मैदान, सेक्टर-17, कलंबोली में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कोंकण संभागीय आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों, गणमान्य व्यक्तियों, नागरिकों व स्कूली छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे, नवी मुंबई मनपा आयुक्त कैलाश शिंदे, कोंकण रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय दराडे सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

परेड कमांडर श्रीमती प्रेरणा कट्टे के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस दलों, बैंड और विशेष दस्तों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस निरीक्षक सुनील शिंदे को डॉ. सूर्यवंशी ने सम्मानित किया। नवी मुंबई मनपा के छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को रंगारंग बनाया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शुभांगी पाटिल और निम्बाजी गीते को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker