Military Medals: सशस्त्र बलों के लिए 301 सैन्य पदकों की घोषणा
Military Medals: 301 Military Medals Announced for the Armed Forces

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के 70 जांबाज़ कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें छह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा सिंह और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र प्रदान किया जाएगा। सशस्त्र बलों को 13 शौर्य चक्र, 44 सेना मेडल (वीरता), छह नौसेना मेडल और दो वायु सेना मेडल दिए जाएंगे।
राष्ट्रपति ने 301 सैन्य पदकों और 98 प्रशस्ति पत्रों को भी मंजूरी दी है। ये सम्मान विभिन्न सैन्य अभियानों और सेवा में अद्वितीय योगदान के लिए दिए जाएंगे, जो देश की सुरक्षा और वीरता का प्रतीक हैं।



