Trending

Republic Day: गणतंत्र दिवस तिरंगे के सम्मान की पहल

Republic Day Initiative to Honor the Tricolor

पुणे/प्रतिनिधि : भारत फ्लैग फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन ने नागरिकों और विभिन्न संगठनों से अपील की है कि घरों, वाहनों या सार्वजनिक स्थानों पर उपयोग के बाद यदि तिरंगा इधर-उधर पड़ा मिले, तो उसे अपमान से बचाने के लिए सुरक्षित रूप से एकत्र किया जाए। ऐसे सभी राष्ट्रीय ध्वज भारत फ्लैग फाउंडेशन, मुरुडकर झेंडेवाले, पासोद्या, मारुति मंदिर के सामने, बुधवार पेठ में जमा कराए जा सकते हैं।

इस संबंध में फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश मुरुडकर और कार्यकारी अध्यक्ष राहुल भालेराव ने संयुक्त रूप से अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि जिस तिरंगे के लिए हजारों देशभक्तों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसका किसी भी स्थिति में अपमान नहीं होना चाहिए। फाउंडेशन ने राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित आदर्श आचार संहिता का पालन करने और तिरंगे के प्रति सम्मान बनाए रखने की भी नागरिकों से अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker