Trending

Operation Sindoor: की चित्रकलाओं ने जीता दिल

Operation Sindoor Paintings Win Hearts

रांची/प्रतिनिधि: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने झारखंड की राजधानी रांची के रांची क्लब में आयोजित सांसद कला महोत्सव के अंतर्गत पेंटिंग एवं चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनियों की विशेष रूप से सराहना की। नौसेना प्रमुख ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्र देश के शूरवीरों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से कलाकारों ने भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम को जीवंत रूप में उकेरा है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई गणमान्य अतिथि, कलाकार और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सांसद कला महोत्सव का उद्देश्य कला के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker