Trending

Sanatana Traditions में विश्व समस्याओं का समाधान

Solutions to Global Problems in Sanatana Traditions

उत्तराखंड/प्रतिनिधि: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत का पुनर्निर्माण न केवल देश के लिए, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के लिए आवश्यक है। वे उत्तराखंड के हरिद्वार में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।
श्री शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंदो और पंडित श्रीराम शर्मा जैसे महान विचारकों ने विश्वास व्यक्त किया था कि जब भारत अपनी आध्यात्मिक और बौद्धिक शक्ति के साथ जागृत होगा, तो वह पूरे विश्व को मार्गदर्शन देगा।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और देश के इतिहास को समझने वाले लोग मानते हैं कि वैश्विक समस्याओं का समाधान भारत की प्राचीन परंपराओं में निहित है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति, ज्ञान और विज्ञान को नए स्वरूप में पुनर्जीवित कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker