Trending

Assembly Elections: TVK और MNM तैयार मैदान में

Assembly Elections 2026: TVK and MNM ready for the fray

विशेष/प्रतिनिधि : भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक तैयारियों को तेज करते हुए दो प्रमुख नई पार्टियों को उनके आधिकारिक चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिझागा वेट्री कझगम (TVK) को चुनाव चिन्ह के रूप में ‘सीटी’ (Whistle) आवंटित की गई है। यह चिन्ह पार्टी तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर 2026 के चुनाव में इस्तेमाल करेगी।

इसके साथ ही, वरिष्ठ अभिनेता और राजनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि मयम (MNM) को ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। चुनाव आयोग के इस फैसले से दोनों पार्टियों को मतदाताओं के बीच अपनी पहचान मजबूत करने में मदद मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनाव चिन्हों के आवंटन के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में चुनावी सरगर्मी और तेज हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker