
Mayor Reservation: मुंबई में विपक्ष बनाम सरकार
Mayor Reservation: Opposition vs. Government in Mumbai
मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य की 29 नगरपालिकाओं के मेयर पदों के लिए रिज़र्वेशन ड्रॉ की घोषणा के बाद विपक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विपक्ष का आरोप है कि ड्रॉ प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और मुंबई के मेयर पद से अनुसूचित जनजाति (ST) को बाहर रखा गया है। इस पर ठाकरे गुट की प्रवक्ता किशोरी पेडणेकर ने सवाल उठाते हुए पूछा कि ST के लिए लॉटरी क्यों नहीं डाली गई। कांग्रेस नेताओं ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।
इन आरोपों पर शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने नियमों का हवाला देते हुए जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिज़र्वेशन आबादी के अनुपात में तय किया गया है। कल्याण-डोंबिवली में ST के लिए रिज़र्वेशन दिया गया है, जबकि तीन नगर निगमों में SC रिज़र्वेशन रखा गया है, जिनमें से दो में महिला आरक्षण है। OBC को लेकर भी नियमों के अनुसार समायोजन किया गया। कुल 15 नगरपालिकाओं में लॉटरी निकाली गई, जिनमें नौ में महिला आरक्षण तय हुआ। इस तरह सभी 29 नगरपालिकाओं का रिज़र्वेशन नियमों के तहत पूरा किया गया।



