Trending

WPL 2026: RCB एक जीत दूर फाइनल से!

WPL 2026: RCB just one win away from the final!

विशेष/प्रतिनिधि : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 हर मैच के साथ और रोमांचक होती जा रही है। लीग स्टेज में हर टीम को 8 मैच खेलने हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक खेले गए अपने सभी 5 मैच जीतकर 10 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं और +1.882 के शानदार नेट रन रेट के साथ नॉकआउट में जगह पक्की कर ली है। अगर RCB अपने बचे तीन मैचों में से एक भी जीत लेती है, तो वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

एलिमिनेटर राउंड के लिए चार टीमों—मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स—के बीच कड़ा मुकाबला है। चारों के 4-4 पॉइंट्स हैं। मुंबई ने 6 मैच खेल लिए हैं, जबकि बाकी टीमों के तीन-तीन मैच शेष हैं। यूपी, दिल्ली और गुजरात की किस्मत आने वाले मुकाबलों पर टिकी है। खास बात यह है कि गुजरात जायंट्स का सामना सीधे बाकी दावेदारों से होगा, जिससे उनकी किस्मत उनके ही हाथ में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker