
KDMC Mayor Race: शिंदे गुट को MNS का सपोर्ट
KDMC Mayor Suspense: Shinde Faction Gets MNS Support
डोंबिवली/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में म्युनिसिपल चुनावों के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन मुंबई समेत कई नगर निगमों में मेयर पद को लेकर सियासी खींचतान जारी है। इसी बीच कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना यहां मेयर पद पर दावा मजबूत कर चुकी है और तय माना जा रहा है कि मेयर शिवसेना के ही होंगे। खास बात यह है कि इस समीकरण में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का समर्थन शिवसेना को मिलेगा, जिसके बदले MNS को डिप्टी मेयर पद मिलने की संभावना है।
सोमवार सुबह सांसद श्रीकांत शिंदे कोंकण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मेयर पद को लेकर चल रहे सस्पेंस को काफी हद तक साफ कर दिया। कोंकण भवन में कल्याण डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 53 शिवसेना कॉर्पोरेटर्स ने अपना अलग ग्रुप बनाया, जबकि 5 MNS कॉर्पोरेटर्स ने भी ग्रुप गठन किया। इस मौके पर MNS ने शिवसेना को समर्थन देने का ऐलान किया। हालांकि, श्रीकांत शिंदे ने स्पष्ट किया कि गठबंधन के भीतर सत्ता संतुलन बनाए रखा जाएगा।



