
Mumbra को पूरी तरह हरा बनाया जाएगा-सहर शेख
Mumbra will be made completely green-Sahar Yunus Sheikh
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के 29 म्युनिसिपल चुनावों में AIMIM के कुल 126 उम्मीदवारों की जीत ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।
मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में मुंब्रा से निर्वाचित महिला कॉर्पोरेटर सहर यूनुस शेख का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जीत के बाद उन्होंने रूलिंग पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि “मुंब्रा को पूरी तरह हरा बनाया जाएगा और अगले म्युनिसिपल चुनाव में AIMIM और मज़बूती से उभरेगी।”
AIMIM ने छत्रपति संभाजीनगर में 33, मालेगांव में 21, नांदेड़ में 14, अमरावती में 12, धुले में 10 और मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 8 सीटें जीती हैं। तेलंगाना तक सीमित मानी जाने वाली AIMIM ने महाराष्ट्र की राजनीति में दमदार एंट्री दर्ज कराई है।



