Trending
World Cup और Women T20: एक ही दिन Ind vs Pak
World Cup and Women's T20: India vs Pakistan on the same day

विशेष/प्रतिनिधि: क्रिकेट प्रेमियों के लिए फरवरी 2026 बेहद खास रहने वाला है। ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इसी दिन भारत-पाकिस्तान की एक और टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन यह भिड़ंत महिला क्रिकेट में होगी।
दरअसल, Asian Cricket Council (ACC) ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स महिला T20 टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया है। यह टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी तक थाईलैंड के बैंकॉक में खेला जाएगा। इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। ग्रुप A में India A और Pakistan A के साथ UAE और नेपाल की टीमें हैं। ग्रुप B में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, मलेशिया और मेजबान थाईलैंड शामिल हैं। ग्रुप स्टेज 13–18 फरवरी तक चलेगा, जहां हर दिन दो मैच होंगे। 20 फरवरी को सेमीफाइनल और 22 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। इस तरह 15 फरवरी को पुरुष और महिला—दोनों क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान की जंग देखने को मिलेगी।



