Trending

मनपा चुनाव मै जनविश्वास की जीत- नितिन गडकरी

Municipal Election Victory is a Triumph of Public Trust - Nitin Gadkari

विशेष/प्रतिनिधि: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन की ऐतिहासिक सफलता पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। गडकरी ने राज्य के सभी 29 नगर निगमों के आम चुनावों में BJP–शिवसेना गठबंधन को मिली भारी जीत को जनविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, BJP प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, चंद्रशेखर बावनकुले तथा पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।

गडकरी ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने विकास को प्राथमिकता देने और BJP–शिवसेना गठबंधन में भरोसा जताने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker