Trending

PCMC चुनाव: जनता ने फिर जताया BJP पर भरोसा

PCMC Elections: Public Reaffirms Faith in BJP

पिंपरी-चिंचवड़/प्रतिनिधि: पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। ताज़ा रुझानों के अनुसार 32 वार्डों की कुल 128 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना के 7 उम्मीदवारों को बढ़त मिली है।

इस चुनाव में BJP के रवि लांडगे और कल्पना चंदगुडे का निर्विरोध चुना जाना भी चर्चा का विषय रहा। इन दोनों के निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण 126 सीटों के लिए मतगणना जारी है। रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि पिंपरी-चिंचवड़ की जनता ने पिछले सात वर्षों में BJP के शासन और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक स्थिरता के मुद्दों पर मतदाताओं ने BJP को भारी समर्थन दिया है, जिससे पार्टी की मजबूत वापसी तय मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker