Trending

Magh Mela को लेकर कौशाम्बी पुलिस की तैयारी पूरी

Kaushambi Police Complete Preparations for Magh Mela

प्रयागराज;प्रतिनिधि: प्रयागराज में शुरू हो रहे माघ मेला 2025–26 को लेकर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कौशाम्बी जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए डायवर्जन रूट जारी कर दिया गया है। यह व्यवस्था मेला अवधि के दौरान प्रमुख स्नान पर्वों 03 जनवरी, 14 जनवरी, 18 जनवरी, 23 जनवरी, 01 फरवरी और 15 फरवरी 2026 को लागू रहेगी। डायवर्जन संबंधित तिथियों से दो दिन पूर्व प्रभावी होगा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार कानपुर से प्रयागराज की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को कोखराज से बाईपास होते हुए हंडिया के रास्ते वाराणसी की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं वाराणसी से कानपुर जाने वाला यातायात हंडिया बाईपास से कोखराज होते हुए भेजा जाएगा।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker