Trending

IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटका

Big Blow to KKR Ahead of IPL 2026

मुंबई;प्रतिनिधि: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा निर्देश दिया है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइज़ी से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से हटाने को कहा है। KKR ने पिछले महीने हुई खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर के स्थान पर एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी का नाम देने की अनुमति दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद आगामी आईपीएल में मुस्तफिजुर की भागीदारी को लेकर विवाद और दबाव बढ़ गया था। गौरतलब है कि मुस्तफिजुर रहमान 2016 से अब तक आठ आईपीएल सीजन में खेल चुके हैं और अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker