Trending

India की पहली बुलेट ट्रेन की राह आसान

India's First Bullet Train Project on Track

मुंबई;प्रतिनिधि : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक बड़ी उपलब्धि की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में पर्वतीय सुरंग-5 की खुदाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित हाई स्पीड टनल ब्रेक थ्रू कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए एक अहम मील का पत्थर है।

उन्होंने बताया कि मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में कुल सात पर्वतीय सुरंगों और एक समुद्री सुरंग का निर्माण किया जा रहा है, जो अत्याधुनिक तकनीक से तैयार की जा रही हैं। रेल मंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकार का लक्ष्य 15 अगस्त 2027 तक भारत को उसकी पहली बुलेट ट्रेन सौंपने का है। यह परियोजना देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को नई दिशा देगी और यात्रा समय में बड़ी कमी लाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker