Fog की मार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Dense Fog Disrupts Train Services, Passengers Face Increased Difficulties

विशेष;प्रतिनिधी: देश के कई हिस्सों में घने कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। कम दृश्यता के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल विभाग के मुताबिक, वर्तमान में करीब 31 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से दो घंटे या उससे अधिक की देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में सुबह और देर रात के समय कोहरा सबसे ज्यादा असर डाल रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोको पायलटों को सावधानी से ट्रेन संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कई जगहों पर सिग्नलिंग और ट्रैक विजिबिलिटी कम होने के चलते ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाया जा रहा है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जरूर प्राप्त करें। साथ ही, यात्रियों को संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।



