One Year में 128 पत्रकारों की हत्या: रिपोर्ट
128 Journalists Killed in One Year: Report

विशेष;प्रतिनिधी: अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2025 पत्रकारिता के लिए सबसे घातक वर्षों में से एक साबित हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दुनिया भर में कुल 128 पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की हत्या हुई। इनमें से सबसे अधिक मौतें मध्य-पूर्व और अरब देशों में दर्ज की गईं, जहां संघर्षग्रस्त इलाकों में रिपोर्टिंग करना बेहद खतरनाक साबित हुआ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य-पूर्व और अरब क्षेत्र में कुल 74 पत्रकारों की जान गई, जो वैश्विक मौतों का करीब 58 प्रतिशत है। अकेले फिलिस्तीन में 56 पत्रकार मारे गए, जिनमें अधिकांश गाजा युद्ध की रिपोर्टिंग से जुड़े थे। इसके अलावा यमन में 13, यूक्रेन में 8 और सूडान में 6 पत्रकारों की हत्या हुई। भारत और पेरू में 4-4 पत्रकारों की मौत दर्ज की गई, जबकि पाकिस्तान, मैक्सिको और फिलीपींस में 3-3 पत्रकारों की जान गई। पत्रकार संघ ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।



