Digital भुगतान में फिर दिखी रफ्तार
Digital Payments See Renewed Momentum

विशेष;प्रतिनिधी: देश के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने नवंबर में आई सुस्ती के बाद दिसंबर में जबरदस्त वापसी दर्ज की है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में यूपीआई के जरिए 21.6 अरब से अधिक लेनदेन किए गए। इन लेनदेन का कुल मूल्य लगभग 28 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है।
नवंबर में यूपीआई के माध्यम से कुल 20.47 अरब लेनदेन हुए थे, जिनका कुल मूल्य 26.32 लाख करोड़ रुपये रहा था। आंकड़ों से साफ है कि दिसंबर में लेनदेन की संख्या और मूल्य—दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में प्रतिदिन औसतन 68.2 करोड़ लेनदेन दर्ज किए गए थे, जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 69.8 करोड़ प्रतिदिन पहुंच गया। डिजिटल भुगतान में यह तेजी देश में कैशलेस अर्थव्यवस्था की मजबूत होती तस्वीर पेश करती है और यूपीआई की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।



