
Four उम्मीदवार निर्विरोध,BJP ने खोला जीत का खाता
Four Candidates Elected Unopposed, BJP Opens its Account with a Win
नवी मुंबई/तुषार पाटील : महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बिना मतदान के ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है। राज्य में चार पार्षदों का निर्विरोध चुना जाना बीजेपी के लिए चुनाव से पहले ही मजबूत शुरुआत माना जा रहा है।कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में वार्ड नंबर 18A से रेखा चौधरी और वार्ड नंबर 26A से असावरी नवरे निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा चौधरी ने इसे भगवान और हिंदुत्व की जीत बताते हुए महायुति की सफलता करार दिया और आगे भी गठबंधन के लिए समर्पित रहकर काम करने की बात कही।
वहीं पनवेल नगर निगम में वार्ड नंबर 18B से नितिन पाटिल भी निर्विरोध बीजेपी पार्षद बने हैं। धुले नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वला रंजीत राजे भोसले, जो हाल ही में एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुई थीं, भी बिना किसी विरोध के निर्वाचित हुई हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। इन जीतों को नगर निगम चुनावों में पार्टी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।



