Trending

Navi मुंबई चुनाव में शिंदे शिवसेना अकेले मैदान में

Shinde faction of Shiv Sena to contest Navi Mumbai elections alone

नवीमुंबई;प्रतिनिधि : नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले महायुति में दरार के संकेत और गहरे होते नजर आ रहे हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (शिंदे गुट) ने नवी मुंबई में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिसके चलते शिंदे गुट ने स्वतंत्र रणनीति अपनाने का मन बनाया है। शिंदे शिवसेना के स्थानीय नेता किशोर पाटकर ने “आत्मनिर्भरता” का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों से चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्थानीय नागरिक मुद्दों, बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को अपना मुख्य चुनावी एजेंडा बनाएगी।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, महायुति के भीतर सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण यह फैसला लिया गया है। शिंदे शिवसेना का मानना है कि अकेले चुनाव लड़कर वह मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर सकती है। इस फैसले से नवी मुंबई के राजनीतिक समीकरण बदलने और चुनावी मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker