Trending

Navi मुंबई में BJP शिवसेना से दूरी बनाएंगे गुजराती-मारवाड़ी

Gujarati and Marwari Communities in Navi Mumbai to Distance Themselves from BJP and Shiv Sena

नवी मुंबई;प्रतिनिधि : नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र से एक अहम राजनीतिक संकेत सामने आया है। गुजराती और मारवाड़ी समाज के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे गुट) को मतदान न करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी नेरूल के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित नेता धरमशीभाई पटेल ने सार्वजनिक रूप से दी है। धरमशीभाई पटेल के अनुसार, गुजराती–मारवाड़ी समाज ने बार-बार मांग करने के बावजूद बीजेपी और शिंदे गुट की ओर से एक भी गुजराती–मारवाड़ी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने पर गहरी नाराज़गी जताई है। इसी नाराज़गी के चलते समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक नवी मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें दोनों दलों के खिलाफ मतदान न करने का एकमत निर्णय लिया गया।

बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि समाज की संख्या बड़ी होने के बावजूद उसे लगातार उम्मीदवार चयन में नज़रअंदाज़ किया जाता रहा है। समाज ने साफ शब्दों में कहा—“जब प्रतिनिधित्व नहीं, तो मतदान भी नहीं।”
इस फैसले से आगामी नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी और शिंदे गुट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में इस निर्णय को लेकर ज़ोरदार चर्चा शुरू हो गई है और इसे चुनावी समीकरण बदलने वाला कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker