Trending

Navi Mumbai : 40 सीटों पर अटकी शिवसेना, भाजपा ने मनवाया फॉर्मूला

ShivSena Stuck at 40 seats, BJP Gets its Way With the formula

नवीमुंबई/प्रतिनिधि : नवी मुंबई महानगरपालिका के आम चुनाव को लेकर महायुति के भीतर चल रही राजनीतिक उठा-पटक अब निर्णायक मोड़ पर पहुँचती दिखाई दे रही है। शुरुआती चरण में आक्रामक रुख अपनाने वाली शिंदे गुट की शिवसेना को अब सीट बंटवारे के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के सामने समझौता करना पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, महायुति के प्रस्तावित फॉर्मूले में भाजपा को लगभग 70 सीटें, शिंदे गुट की शिवसेना को 38 सीटें और अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 4 सीटें मिलने पर सहमति बनती दिख रही है।

इस समीकरण से साफ है कि नवी मुंबई में महायुति के भीतर भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में उभर कर सामने आई है। दूसरी ओर, शिंदे गुट से टिकट न मिलने वाले कई इच्छुक उम्मीदवार उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना का रुख करने की तैयारी में हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ पूर्व नगरसेवक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव के बाद सत्ता गठन में निर्दलीयों की भूमिका अहम हो सकती है, जिससे नवी मुंबई की राजनीति और भी दिलचस्प होने वाली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker