Trending

India टीम चयन पर सस्पेंस,वनडे में बदलाव के संकेत

Team India Selection Suspense Continues, Changes Expected in ODI Squad

विशेष;प्रतिनिधी : टीम इंडिया नए साल में अपना पहला मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 11 जनवरी से शुरू होगी, लेकिन अभी तक भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि नए साल के पहले हफ्ते में चयन समिति टीम की घोषणा करेगी। इसी बीच टीम चयन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को इस वनडे सीरीज़ से आराम दिया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों को आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज़ में नहीं चुने जाने की संभावना है। दोनों ही खिलाड़ी भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम का अहम हिस्सा हैं और 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज़ में वापसी करेंगे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हार्दिक पांड्या वनडे टीम से बाहर रहने के बावजूद विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए कम से कम दो मैच खेल सकते हैं, क्योंकि BCCI ने सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, बुमराह को घरेलू क्रिकेट से छूट दी गई है। इस बीच, विकेटकीपर ऋषभ पंत के वनडे टीम से बाहर होने की अटकलें तेज़ हैं। उनकी जगह ईशान किशन की वापसी हो सकती है, जिन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में 34 गेंदों में शतक जड़ा था। टीम इंडिया का ऐलान 3 या 4 जनवरी को होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker