Trending

Christmas पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM की शुभकामनाएं

Christmas Greetings from the President, Vice President, and Prime Minister

दिल्ली/प्रतिनिधि : क्रिसमस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का पर्व मानवता के कल्याण के लिए प्रभु यीशु मसीह के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा जैसे मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएं प्रेम, करुणा और भाईचारे पर आधारित हैं, जो समाज में स्थायी शांति को बढ़ावा देती हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि क्रिसमस समाज में दया, करुणा और सौहार्द की भावना को और सशक्त करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker