Trending

CIDCO ने दी पहली उड़ान की आधिकारिक जानकारी

CIDCO Provides Official Information on the First Flight

नवी मुंबई/तुषर पाटील : नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 दिसंबर 2025 को उड़ान भरने वाली पहली वाणिज्यिक उड़ान को लेकर आज दोपहर 3:30 बजे CIDCO भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता CIDCO के प्रबंध निदेशक श्री विजय सिंघल ने की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री विजय सिंघल ने बताया कि 25 दिसंबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आधिकारिक रूप से देश के नागरिक उड्डयन मानचित्र पर दर्ज होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल नवी मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है।

श्री सिंघल ने जानकारी दी कि पहली वाणिज्यिक उड़ान सभी आवश्यक तकनीकी, सुरक्षा और परिचालन परीक्षणों के सफल समापन के बाद संचालित की जा रही है। हवाई अड्डे की रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रणाली, टर्मिनल सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से तैयार हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले चरण में सीमित उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे न केवल मुंबई महानगर क्षेत्र पर यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री विजय सिंघल ने कहा कि यह परियोजना वर्षों की योजना, मेहनत और समन्वय का परिणाम है और आने वाले समय में यह हवाई अड्डा देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभरेगा। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों, परियोजना से जुड़े कर्मचारियों और विभिन्न एजेंसियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 25 दिसंबर 2025 का दिन नवी मुंबई के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker