Thackeray गठबंधन पर CM फडणवीस की टिप्पणी
CM Fadnavis's comments on the Thackeray alliance
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव से पहले शिवसेना (ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा गठबंधन की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इस गठबंधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीति में जब दो “जीरो” एक साथ आते हैं, तो उनका जोड़ भी जीरो ही रहता है। फडणवीस ने कहा कि मुंबईकर अब भावनाओं से नहीं, बल्कि विकास और ईमानदार काम के आधार पर वोट करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने बार-बार मुंबईकरों और मराठी समाज के भरोसे को तोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गठबंधन प्यार का नहीं, बल्कि डर का परिणाम है और इसका चुनावी असर सीमित रहेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि मुंबईकर महायुति सरकार के विकास कार्यों, खासकर मराठी लोगों के लिए आवास योजनाओं को देखकर समर्थन देंगे। साथ ही उन्होंने दोहराया कि वे पहले भी हिंदुत्ववादी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।



