India-अफगान स्वास्थ्य सहयोग को मिली नई मजबूती
India-Afghanistan Health Cooperation Receives New Boost

विशेष/प्रतिनिधी : भारत ने अफगानिस्तान को निरंतर मानवीय सहायता और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक में इस बात पर जोर दिया। बैठक के दौरान दवाओं की दीर्घकालिक आपूर्ति, विशेष रूप से कैंसर की दवाओं और टीकों पर चर्चा की गई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस अवसर पर कैंसर रोधी दवाओं और टीकों का प्रतीकात्मक हस्तांतरण भी किया गया, जो अफगान जनता के प्रति भारत की निरंतर सहायता को दर्शाता है। भारत की ओर से दवाओं, टीकों और 128-स्लाइस सीटी स्कैनर की एक बड़ी खेप अफगानिस्तान भेजी जा रही है।
अफगान मंत्री ने विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से भी मुलाकात की। बातचीत में स्वास्थ्य परियोजनाओं, संयुक्त कार्य समूह, कैंसर उपचार सुविधाओं की स्थापना और अफगान डॉक्टरों के प्रशिक्षण पर सहमति बनी।



