Trending

Election विज्ञापनों पर कड़ी निगरानी रखेगी मनपा

Municipal Corporation to Keep Strict Watch on Election Advertisements

नवीमुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका के आम चुनाव 2025–26 को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, म्युनिसिपल कमिश्नर एवं चुनाव अधिकारी डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में चुनाव की हर प्रक्रिया की विस्तृत योजना बनाई जा रही है। चुनाव के दौरान मीडिया गतिविधियों की निगरानी के लिए मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी सत्यवान उबाले को मीडिया सेल तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। म्युनिसिपल मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर अत्याधुनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित किया गया है, जहां प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

डॉ. कैलाश शिंदे ने मीडिया कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल विज्ञापनों का प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगा। बिना अनुमति प्रसारित विज्ञापनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker